फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth's body found hanging from a noose.

Shahjahanpur News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Wed, 23 Sep 2026 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Youth's body found hanging from a noose.
विजेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
कलान (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव कासिम नगला निवासी वीजेंद्र (35) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव सोमवार शाम कमरे में फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, वीजेंद्र गुजरात के बड़ौदा में पत्नी वंदना और चार बच्चों के साथ रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। एक माह पूर्व वीजेंद्र बड़े बेटे पवन के साथ गांव चले आए थे, लेकिन उनकी पत्नी तीन बच्चों के साथ वहीं रुक गई। बताया जा रहा है कि सोमवार को वीजेंद्र ने दिन में तीन-चार बार पत्नी से फोन पर बात की, फिर दोपहर बाद कमरे की कुंडी लगाकर फंदे से लटक गया।

दरवाजा न खुलने पर बेटे पवन ने दराज से अंदर झांका तो घटना की जानकारी हुई। उनके गले में साड़ी का फंदा पड़ा हुआ था। पवन की चीख-पुकार की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़ पड़े। लोगों की भीड़ लग गई। भाई श्यामपाल शव देख बेसुध हो गया। उनकी पत्नी को सूचना दे दी गई है। सीओ जलालाबाद दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व तहरीर प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विजेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विजेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed