फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रिकांगपिओ पुलिस लाईन में मासिक क्राईम बैठक आयोजित

रिकांगपिओ पुलिस लाईन में मासिक क्राईम बैठक आयोजित

Thu, 05 Jul 2018 09:52 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जिला मुख्यालय पुलिस लाइन रिकांगपिओ में आयोजित बैठक में थाना और चौकी प्रभारियों ने एसपी किन्नौर के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से कई समस्याओं को पुलिस अधीक्षक ने मौके पर ही सुलझा दिया।
विज्ञापन

एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा की अध्यक्षता में संयुक्त सलाहकार कल्याण समिति और पुलिस आपराधिक मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डीएसपी धनसुख दत्ता भी मौजूद रहे। बैठक में रिकांगपिओ, भावानगर, टापरी, सांगला, मूरंग और पूह पुलिस थानों से पहुंचे प्रभारियों और चौरा, निचार, कटगांव, कड़छम, कल्पा, यंगथंग, आकपा, चांगो और नमज्ञा बैरियरों और चौकी प्रभारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान एसपी वर्मा ने आपराधिक प्रवृति और विभिन्न गतिविधियों में सफलता के साथ कार्य करने के प्रभारियों को निर्देश दिए। उन्होंने जिले में हो रही आपराधिक घटनाओं पर बारीकी से ध्यान देने के साथ-साथ प्रभावी ढंग से नाकाबंदी करने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों, नशे संबंधी, अवैध खनन, अवैध कटान सहित अन्य अवैध तरीकों से कार्य करने वाले लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई कर शिकंजा कसने की बात भी कही। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिले में अवैध शराब का धंधा करने वालों, नशीले पदार्थों का सेवन और नशा सप्लाई करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने और वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाने और पुलिस सामुदायिक योजना को सही रूप से कार्यान्वित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीआई विक्रम सिंह, थाना प्रभारी रिकांगपिओ जीतराम शर्मा, थाना प्रभारी टापरी नरपत राम, थाना प्रभारी सांगला राजेशपाल, थाना प्रभारी मूरंग जीत राम शर्मा, थाना प्रभारी पूह ज्ञानचंद ठाकुर, थाना प्रभारी भावानगर इंद्र सिंह, चौकी प्रभारी निचार सोमदत्त शर्मा, चौकी प्रभारी कल्पा हाकम चंद, चौकी प्रभारी कटगांव पूर्ण कड्डा और चौकी प्रभारी कड़छम भरत सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed