फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   नशीली दवाइयों के साथ युवक गिरफ्तार

नशीली दवाइयों के साथ युवक गिरफ्तार

Sat, 07 Jul 2018 10:01 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
नशीली दवाइयों के साथ युवक गिरफ्तार
नेरवा। पुलिस ने शुक्रवार देर रात नशीली प्रतिबंधित दवाइयों की खेप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। चार दिन में पुलिस ने चार युवकों को नशीली दवाइयों के साथ पकड़ा है। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

एसएचओ नेरवा कुलवंत कंवर के नेतृत्व में नशे के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है। एएसआई नेरवा गुरदेव सिंह ने कांस्टेबल पंकज कुमार और होमगार्ड के जवान राम लाल के साथ नेरवा चौपाल मार्ग पर न्योटी में नाकेबंदी की थी। शुक्रवार रात करीब दस बजे एक युवक नेरवा की ओर से आया तो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने युवक को दबोच लिया। युवक के बैग की जब तलाशी ली तो अलग-अलग ब्रांड की चार शीशी प्रतिबंधित दवाइयां और तीस गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। युवक की पहचान सुरेश गोपटा पुत्र भगत राम गांव सिंहाना, डाकघर मकड़ोग, तहसील चौपाल के रूप हुई है। युवक के खिलाफ नेरवा थाना में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसडीपीओ चौपाल संतोष शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने एक युवक को नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed