फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   बस चालक की मुस्तैदी से बस हादसा टला

बस चालक की मुस्तैदी से बस हादसा टला

Sun, 21 Oct 2018 09:36 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
खाई में लुढ़कने से बाच-बाल बची एचआरटीसी की बस
विज्ञापन

छितकुल से रिकांगपिओ लौट रही थी बस, खरोगला के पास चालक की मुस्तैदी से टला हादसा
निगम की बस में सवार थे 25 यात्री, दूरसंचार कंपनी की खुदाई से मार्ग संकीर्ण
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। पथ परिवहन निगम की छितकुुल से रिकांगपिओ लौट रही बस खरोगला के पास खाई में लुढ़कने से बाल-बाल बची। निजी दूरसंचार कंपनी द्वारा खुदाई करने के कारण संकीर्ण मार्ग से गुजर रही निगम की बस रविवार दोपहर सड़क धंस जाने से खाई में लुढ़कने से बाल-बाल बची। गनीमत यह रही बस चालक की होशियारी से बस में सवार 25 यात्रियों सहित चालक व परिचालक सुरक्षित बच गए। दोपहर बाद तक सड़क से बाहर लटकी बस को मार्ग पर लाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं होने की वजह से चालक-परिचालक और यात्री परेशान रहे। छितकुल मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
क्षेत्र के बलविंद्र नेगी, बल्लू नेगी, सुरेंद्र नेगी, वीरेंद्र नेगी, प्रताप नेगी, रामदयाल नेगी और विद्या नंद नेगी सहित अन्य लोगों ने बताया कि नियमानुसार इस तरह की खुदाई श्रमिकों से करवाई जाती है न की दस-दस मशीनें लगाकर। यह सरासर प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की नाकामी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार, लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन से कई बार नियमों को ताक पर रखकर कार्य करने वाली कंपनी का मुद्दा उठाया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसका खामियाजा स्थानीय लोगों को उठाना पड़ रहा है। वहीं निजी कंपनी की लापरवाही के कारण पथ परिवहन निगम की बसें संकीर्ण और जोखिम भरे मार्ग में रोजाना दो घंटे से अधिक समय तक जाम में फंसी रहती हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस तरह की खुदाई पर तुरंत नकेल कसी जाए, ताकि कोई हादसा न हो।
विज्ञापन

उधर, पथ परिवहन निगम के क्षेत्रिय प्रबंधक प्रेम कश्यप ने बताया कि निजी कंपनी द्वारा खुदाई करने से मार्ग संकीर्ण और जोखिम भरा हो गया है। इसके चलते दोपहर को निगम की बस खरोगला के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची। हालांकि पथ परिवहन निगम ने कई बार मौखिक रूप से निजी कंपनी को बताया है। लेकिन कंपनी नियमों को दरकिनार कर खुदाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed