{"_id":"5ca2412abdec22145d383f1b","slug":"15541374666-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेका बंद करने की रचोली पंचायत ने उठाई मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब ठेका बंद करने की रचोली पंचायत ने उठाई मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे का सेवन करने वालों
के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
रचोली पंचायत की महिलाओं ने तहसीलदार, डीएसपी को सौंपा ज्ञापन
रचोली पंचायत में खुले शराब के ठेके को बंद करने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर के नजदीक रचोली पंचायत में खुले शराब के ठेके को लेकर महिलाएं लामबंद हो गईं हैं। इस संबंध में महिलाओं ने एसडीएम रामपुर को तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने सरला परोग कंडी सड़क और आईटीआई रचोली के आसपास सख्त पहरा करने की मांग की है। महिलाओं के अनुसार वहां पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा चिट्टे का प्रयोग, शराब का सेवन और चरस आदि का सेवन किया जा रहा है। जिसके कारण वहां का वातावरण भी खराब हो रहा है। इसे रोकने के लिए रचोली में जवानों की तैनाती की जाए।
पंचायत प्रधान लाल चंद की अध्यक्षता में महिलाओं ने तहसीलदार रामपुर विपिन ठाकुर से कहा कि रचोली में कई वर्षों से शराब का ठेका चल रहा है। जिससे वहां रहने वाले लोगों को तो परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। साथ में वहां से गुजरने वालों लोगों को कई प्रकार की दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। जिस स्थान ठेका चल रहा है वहां से आईटीआई वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रचोली सहित कई अन्य निजी स्कूल और संस्थाओं पर बुरा असर पड़ रहा है। कई बार तो शराब के नशे में चूर नशेड़ी यातायात को बाधित करते हैं और हल्ला मचाते हैं।
वहीं रचोली पंचायत में बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा को भी ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में डीएसपी ने लोगों का आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द नशेड़ियों के लिए खिलाफ कार्रवाई करेगी। इसके लिए स्थानीय लोगों का सहयोग भी जरूरी है, जिनके बिना पुलिस भी कुछ नहीं कर सकती। इस मौके पर प्रधान जाख युवा मंडल रचोली वीरेंद्र खुराना, प्रधान जन कल्याण समिति रचोली राजेश आजाद, प्रधान महिला मंडल रचोली सूरमा देवी प्रधान महिला मंडल शकड़ी अनिता देवी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहे।