फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   जीप गिरने से युवक की मौत

जीप गिरने से युवक की मौत

Tue, 12 Jun 2018 09:59 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
जीप गिरने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के बारंग-तंगलिंग संपर्क मार्ग पर बारंग में सोमवार देर रात एक बजेे पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से शव और घायल को मौके से बाहर निकाला और रिकांगपिओ अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राज कुमार (30) पुत्र यशवंत सिंह निवासी पोवारी, जिला किन्नौर के रूप में हुई है। हादसे में ठाकुर सेन (30) पुत्र भगत सेन निवासी तंगलिंग, जिला किन्नौर गंभीर रूप से घायल हो गया है। चालक राज कुमार गाड़ी नंबर एचपी 27 ए 0718 लेकर शौंगटोंग से बारंग की ओर जा रहा था। इस दौरान चालक अचानक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और वह सड़क से नीचे गिर गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उधर, एसडीएम कल्पा अवनिंद्र कुमार ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये और घायल को पांच हजार रुपये की अर्थिक सहायता दी गई है। उधर, एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed