{"_id":"5a5dfad04f1c1b7f268b4bff","slug":"121516108496-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननखड़ी में 31 बीघा से हटाए कब्जे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ननखड़ी में 31 बीघा से हटाए कब्जे
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद वन विभाग ने पांच बीघा से अधिक कब्जों को हटाने की मुहिम तेज कर दी है। इसी कड़ी में सोमवार और मंगलवार को वन विभाग की टीम ने वन परिक्षेत्र ननखड़ी में अवैध कब्जे हटाए। 19 जनवरी तक यह टीम ननखड़ी क्षेत्र के 30 मामलों पर कार्रवाई कर जमीन खाली करेगी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक वन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस टीम ने सोमवार और मंगलवार को ननखड़ी वन परिक्षेत्र में तीन मामलों पर कार्रवाई कर करीब 31 बीघा सात बिस्वा से अवैध कब्जे हटाए। इस टीम ने ननखड़ी के पुनन गांव में हरदयाल से 22 बीघा 6 बिस्वा कब्जा छुड़ाया। विभाग ने इस भूमि पर सेब के 71 पौधों पर आरी चलाई। पुनन गांव के ही गरीब दास से विभाग की टीम ने 8 बीघा 3 बिस्वा से कब्जा हटाया। यहां टीम ने सेब के 20 पौधे काटे। वहीं तीसरे मामले में वन विभाग की टीम ने हरदयाल और जीत राम के कब्जे से 18 बिस्वा जमीन खाली करवाई। भूमि से सेब के 36 पौधों पर आरी चलाई। आरओ रोशन लाल ने बताया कि ननखड़ी में अभी तक पांच बीघा से अधिक के कब्जे वाले तीन मामलों को निपटाया जा चुका है। ननखड़ी वन परिक्षेत्र में कुल 30 मामले हैं, जो 19 जनवरी तक हटा दिए जाएंगे। डीएफओ रामपुर अशोक नेगी ने बताया कि बीते वर्ष विभाग ने वन भूमि पर छोटे और बड़े करीब 333 मामलों पर कार्रवाई की थी। इस वर्ष रामपुर वन मंडल में पांच बीघा से अधिक के कुल 42 मामलों पर कार्रवाई की जानी है। कार्रवाई में एसएल शर्मा, नेक राम, ललित गौतम, चित्रा देवी, विपिन, भोला सिंह, हिमेश नेगी, भूवनेश्वर, संजय, राजीव, सोहन लाल, तारा चंद, प्रतिभा, रविना, इंद्रा, गोपाल सिंह, मोहन सिंह, जोगिंद्र, हेमंत, राधे श्याम, रविंद्र कुमार, सुलोचना देवी और अन्य मौजूद रहे।