फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सराहन में 14 बीघा से हटाए कब्जे

सराहन में 14 बीघा से हटाए कब्जे

Fri, 12 Jan 2018 09:12 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। प्रदेश हाईकोर्ट के आदेशों के बाद पांच बीघा से अधिक वन भूमि पर किए अवैध कब्जों को हटाने की मुहिम इन दिनों जोरों से चल रही है। वन मंडल रामपुर के तहत बाहली वन परिक्षेत्र में जहां पहले चरण में वन विभाग ने अवैध कब्जों को खाली करवा दिया है, वहीं अब वन मंडल के सराहन वन परिक्षेत्र में अवैध कब्जों को हटाने की प्रक्रिया चरम पर है।
विज्ञापन

वीरवार और शुक्रवार को वन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने सराहन वन परिक्षेत्र से करीब 14 बीघा 3 बिस्वा वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। वन विभाग ने गोपालपुर में कमला नंद की ओर से वन भूमि पर किए गए सात बीघा जमीन से कब्जा हटाया। इस जमीन पर विभाग ने करीब 72 सेब के पौधों पर आरी चलाई। गोपालपुर के ही नर्मदा देवी से पांच बीघा तीन बिस्वा भूमि खाली करवाई। वन विभाग ने शुक्रवार को सराहन की बिरमा देवी से कब्जा छुड़ाया। सराहन के सागर दास से वन भूमि खाली करवाई। डीएफओ अशोक नेगी ने बताया कि कोर्ट के आदेशों के बाद पांच बीघा से अधिक वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने की मुहिम जोर शोर से चल रही है। प्रथम चरण में बाहली वन परिक्षेत्र, द्वितीय चरण में सराहन वन परिक्षेत्र और आखिरी चरण में ननखड़ी वन परिक्षेत्र से अवैध कब्जे हटाए जाने हैं। इन इलाकों में पांच बीघा से अधिक वन भूमि पर कब्जों के करीब 42 मामले हैं, जिन पर कार्रवाई हो रही है। सराहन वन परिक्षेत्र से कब्जा हटाने वाली टीम में आरओ हीरा लाल, प्रकाश ठाकुर, देविंद्र, सोहन लाल, बलवीर, मोनिका, उषा, बबीता, सुनील, सपना, अनिता, प्रताप सिंह, ज्यूरी और झाकड़ी पुलिस के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed