फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   निगानी गांव में 6 कमरों का मकान जलकर राख

निगानी गांव में 6 कमरों का मकान जलकर राख

Fri, 17 Nov 2017 07:28 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 07:28 PM IST
विज्ञापन
निचार के निगानी में दो मंजिला मकान राख
विज्ञापन

अग्निकांड में लाखों के नुकसान का अनुमान
पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से आग की काबू
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। निचार उपमंडल के निगानी गांव में वीरवार देर रात करीब 10 बजकर बीस मिनट पर आग लगने से 6 कमरों का दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने साथ मिलकर आग को गांव में फैलने से रोका।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक निगानी गांव के केसर मणी, राजू और लायक राम के 6 कमरों का दो मंजिला भवन जलकर पूरी तरह राख हो गया। मकान लकड़ी का बना होने की वजह से आग को काबू करने में समय लगा। निचार, नगानी, काश्पो, ग्रांगे, ग्रादें, पूजें, पैलारिंग, पुलिस चौकी निचार और प्रशासन की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पानी और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन लड़की का मकान पूरी तरह जल कर राख हो गया। सूचना मिलते ही एसडीएम भावानगर सुरेंद्र मोहन ने भी शुक्रवार सुबह घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में 35 लाख का नुकसान हुआ है। अभी फिलहाल प्रशासन की ओर से फौरी राहत के तौर पर तीनों प्रभावित परिवारों को पांच-पांच हजार रुपये, कंबल, रजाइयां, कपडे़ और खाद्य सामग्री दे दी गई है। प्रभावितों को रहने के लिए प्रशासन की ओर से उन्हें वन विभाग के पुराने कार्यालय और विश्राम गृह का भवन दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed