{"_id":"6133a9768ebc3e1472531ef8","slug":"cpim-confrenss-held-in-rampur-rampur-hp-news-sml3827281186","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारों की जन विरोधी नीतियों से संकट में है जनता : सीपीआईएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारों की जन विरोधी नीतियों से संकट में है जनता : सीपीआईएम
विज्ञापन
शिमला इकाई का 14वां जिला सम्मेलन रामपुर में मौजूद सीपीआईएम के राज्य सचिवमंडल सदस्य और विधायक राक?
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। शिमला इकाई का 14वां जिला सम्मेलन शनिवार को रामपुर में शुरू हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन सीपीआईएम के राज्य सचिव मंडल सदस्य और विधायक राकेश सिंघा ने किया।
इस अवसर पर सिंघा ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों की जनविरोधी नीतियों के चलते आम जनता गहरे संकट में है। देश भयंकर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। बेरोजगारी और महंगाई अपने चरम पर है। इन नीतियों के कारण देश में आर्थिक असमानता बढ़ रही है। किसानों और मजदूरों के हक में बने कानूनों को बदलकर पूंजीपतियों के हक में किया जा रहा है।
सम्मेलन में जिला सचिव संजय चौहान ने पिछले तीन सालों की रिपोर्ट पेश की। इसमें जिला में पार्टी के कार्यों का लेखाजोखा रखा गया। रिपोर्ट में कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ जिला और प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों पर भी चर्चा की गई। इसमें कहा गया कि सरकार किसानों के प्रति असंवेदनशील है।
विज्ञापन
सेब से लेकर सब्जियों तक की मंडी में लागत से भी कम कीमत मिल रही है। चौहान ने कहा सरकार कोरोना महामारी के दौरान प्रबंधन और संक्रमितों को उचित चिकित्सीय देखभाल देने में विफल रही।