फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   cpim confrenss held in rampur

सरकारों की जन विरोधी नीतियों से संकट में है जनता : सीपीआईएम

Sat, 04 Sep 2021 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
cpim confrenss held in rampur
शिमला इकाई का 14वां जिला सम्मेलन रामपुर में मौजूद सीपीआईएम के राज्य सचिवमंडल सदस्य और विधायक राक? - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। शिमला इकाई का 14वां जिला सम्मेलन शनिवार को रामपुर में शुरू हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन सीपीआईएम के राज्य सचिव मंडल सदस्य और विधायक राकेश सिंघा ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सिंघा ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों की जनविरोधी नीतियों के चलते आम जनता गहरे संकट में है। देश भयंकर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। बेरोजगारी और महंगाई अपने चरम पर है। इन नीतियों के कारण देश में आर्थिक असमानता बढ़ रही है। किसानों और मजदूरों के हक में बने कानूनों को बदलकर पूंजीपतियों के हक में किया जा रहा है।
विज्ञापन

सम्मेलन में जिला सचिव संजय चौहान ने पिछले तीन सालों की रिपोर्ट पेश की। इसमें जिला में पार्टी के कार्यों का लेखाजोखा रखा गया। रिपोर्ट में कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ जिला और प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों पर भी चर्चा की गई। इसमें कहा गया कि सरकार किसानों के प्रति असंवेदनशील है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेब से लेकर सब्जियों तक की मंडी में लागत से भी कम कीमत मिल रही है। चौहान ने कहा सरकार कोरोना महामारी के दौरान प्रबंधन और संक्रमितों को उचित चिकित्सीय देखभाल देने में विफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed