चौपाल काॅलेज में केंद्रीय छात्र परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों को दिलाई शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू) । राजकीय महाविद्यालय चौपाल में महाविद्यालय छात्र केंद्रीय परिषद (सीएससीए) के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय डॉ. रविंद्र चौहान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए मुस्कान बीए तृतीय वर्ष को शपथ दिलाई। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए सलोनी बीए द्वितीय वर्ष, सचिव पद के लिए श्रेयांशी शमी बीए प्रथम वर्ष और सह सचिव के लिए राहुल बीकॉम प्रथम वर्ष को शपथ दिलाई। वरिष्ठ प्राध्यापिका कन्या नेगी ने कक्षा प्रतिनिधि सदस्यों को शपथ दिलाई। इनमें आकृति बीए प्रथम वर्ष, रागुन शर्मा बीए द्वितीय वर्ष, दिव्या बीए तृतीय वर्ष और अजय बीकॉम प्रथम वर्ष शामिल हैं।। खेल प्रतिनिधि सदस्यों के रूप में रंजन बीए तृतीय वर्ष और काजल बीए तृतीय वर्ष को महाविद्यालय छात्र केंद्रीय परिषद संयोजिका मिताली माल्टा ने शपथ दिलाई। सांस्कृतिक प्रतिनिधि सदस्यों के रूप में ईशिता बीए तृतीय वर्ष, मुस्कान बीए तृतीय वर्ष को मिताली माल्टा ने शपथ दिलाई। विभिन्न क्लब एवं सोसायटी प्रतिनिधि सदस्यों के रूप में तमन्ना बीए तृतीय वर्ष, मयूर बीए तृतीय वर्ष को नेहा शर्मा सहायक आचार्या ने शपथ दिलाई। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रतिनिधि सदस्यों के रूप में प्रियंका बीए तृतीय वर्ष और सन्नी बीए तृतीय वर्ष को सहायक आचार्या बबीता ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविंद्र चौहान ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और अपने कर्तव्यों का अनुपालन श्रेष्ठता से करने के लिए प्रेरित किया।