फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Chandpur won the cricket match

रामपुर बुशहर: चांदपुर ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Thu, 02 Nov 2023 03:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Thu, 02 Nov 2023 03:00 AM IST
विज्ञापन
Chandpur won the cricket match
दोफदा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता टीम चांदपुर मुख्यातिथि से ट्राफी लेते हुए
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। न्यू राइजिंग स्टार क्लब दोफदा द्वारा आयोजित 12वीं क्रिकेट प्रतियोगिता काली इलेवन चांदपुर ने अपने नाम कर ली है। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में काली इलेवन चांदपुर ने काओबिल टीम को 70 रन से मात दी। प्रतियोगिता के समापन पर सेवानिवृत्त थाना प्रभारी चमन नेगी मुख्यातिथि रहे। उन्होंने विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन




बता दें कि दोफदा में बीते 20 दिनों से यह क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही थी। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला काली इलेवन चांदपुर और दुर्गा क्रिकेट क्लब काओबिल के बीच हुआ। चांदपुर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 131 रन बनाए। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी काओबिल की टीम 61 रन पर ढेर हो गई और 71 रन से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




प्रतियोगिता के समापन मुख्यातिथि ने विजेता चांदपुर को एक लाख रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। काओबिल के अवनीश को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। मुख्यातिथि ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी प्रतिभा को निखरने का मौका मिलता है। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए आयोजक क्लब को 11 हजार रुपये की राशि भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed