फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Celebrations held at Arasu School

Rampur Bushahar News: पूर्व मेधावियों के साथ वर्तमान के होनहारों को मिला सम्मान

Mon, 29 Dec 2025 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Celebrations held at Arasu School
अरसू स्कूल में आयोजित समारोह में मौजूद शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर व अन्य। संवाद
अरसू स्कूल के 200 वर्ष पूरे होने पर समारोह मनाया, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर पहुंचे मुख्य अतिथि
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से मचाया धमाल

संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड (कुल्लू)।
निरमंड के राजकीय उत्कृष्ट माध्यमिक स्कूल अरसू में स्कूल के 200 वर्ष पूरे होने की खुशी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने पूर्व छात्र मिलन के साथ वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया। समारोह में पूर्व छात्र एक मंच पर एक साथ नजर आए। इस अवसर पर पूर्व मेधावियों के साथ वर्तमान के होनहार विद्यार्थियों को सम्मान मिला। वर्ष 1973 से लेकर वर्तमान तक कक्षा 10वीं और 12वीं के सभी मेधावी टॉपर छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। प्रदेश मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। स्कूल के पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने पहाड़ी, कुल्लवी और किन्नौरी नाटी से धमाल मचाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य योगराज ठाकुर और समस्त स्टाफ सहित विद्यालय प्रबंधन समिति ने क्षेत्र के सभी पूर्व छात्रों, अभिभावकों और नागरिकों का आयोजन में भाग लेने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article