फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Buses will run from Rohru to Dalgaon from 7 am to 6 pm

Rampur Bushahar News: रोहड़ू से दलगांव के लिए सुबह 7 से शाम छह बजे तक चलेंगी बसें

Wed, 01 Jan 2025 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
वन वे होगा रूट, कुटाड़ा से दलगांव के बीच में खड़ी नहीं कर सकेंगे गाड़ियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



रोहड़ू। भुंडा महायज्ञ के लिए परिवहन निगम रोहड़ू से दलगांव आने जाने के लिए 50 बसें चलाएगा। वीरवार दो जनवरी को सुबह सात बजे से बस सेवाएं आरंभ कर दी जाएंगी। शाम छह बजे तक बसें रोहड़ू से दलगांव आती जाती रहेंगी।
भुंडे के पहले दिन वीरवार को हर आधे घंटे में बसें रोहड़ू से दलगांव के लिए चलेंगी। दूसरे और तीसरे दिन 15 मिनट के अंतराल में बसें रोहड़ू से दलगांव के लिए चलती रहेंगी। दलगांव आने जाने के लिए रूट वन वे रहेगा।
विज्ञापन

महायज्ञ में एक लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसको देखते हुए प्रशासन की ओर से ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। परिवहन निगम की बसों सहित सभी प्रकार के वाहन वन वे रूट में कांसाकोटी से होते हुए दलगांव जाएंगे। वहां से भमनाला होते हुए वाया कनेवरा कैंची मुख्य सड़क तक वापस पहुंचेंगे। दलगांव से कुटाडा तक मुख्य सड़क के बीच किसी भी वाहन को पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। लोग अपने वाहन से मुख्य स्थल दलगांव तक जा तो सकते हैं। लेकिन वाहन कहीं भी खड़े नहीं कर सकेंगे। अग्निशमन, एंबुलेंस और पुलिस सहायता कक्ष, दलगांव में स्थापित रहेगा। किसी भी आपातकालीन स्थित में निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करें। पुलिस सहायता - 112, 01781240030, 8894728026, 8894728010, 01781240010
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन - 101, 01781-240130
एंबुलेंस - 108
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed