फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   LR Datta becomes District President of the Employees' Federation.

Rampur Bushahar News: एलआर दत्ता बने कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष

Mon, 14 Sep 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
नेरवा में अधिवेशन, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, अशोक शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष और सौरव सूद सचिव चुने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह नेरवा में हिमाचल प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ एवं राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ जिला का अधिवेशन आयोजित किया गया। इसमें नई जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए एलआर दत्ता को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुना गया।
चुनाव प्रक्रिया जिला प्रभारी गौतम दुल्टा और प्रदेश महामंत्री उमेश कुमार की देखरेख में संपन्न हुई। अशोक शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष, राजेश नेगी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सौरव सूद को जिला सचिव चुना गया। सीता राम को कोषाध्यक्ष और वीरेंद्र सिंह को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। श्याम लाल शर्मा संगठन मंत्री, जवाहर ठाकुर मुख्य सलाहकार और गोपाल दत्त चौपाल को प्रेस सचिव चुना गया।
विज्ञापन

अधिवेशन में प्रदेश महामंत्री उमेश कुमार ने रूप लाल शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा की। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक कर्मचारियों को महासंघ से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी हितों से जुड़े मामलों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए संगठन की सक्रियता जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवेशन में जिले के विभिन्न मंडलों से आए कर्मचारी प्रतिनिधियों ने नई कार्यकारिणी का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि नई टीम कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी ढंग से काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed