{"_id":"6aa7f33f1206eae25507324f","slug":"yug-aditya-and-ridhils-team-wins-the-quiz-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-169696-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: प्रश्नोत्तरी में युग, आदित्य और रिधिल की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: प्रश्नोत्तरी में युग, आदित्य और रिधिल की टीम विजेता
विज्ञापन
डीएवी कोटखाई में हिंदी दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई(रोहड़ू)। डीएवी शताब्दी महाविद्यालय कोटखाई में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में संजौली महाविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सत्य नारायण स्नेही मुख्य वक्ता के रूप में ऑनलाइन जुड़े।
डॉ. स्नेही ने हिंदी के महत्व, साहित्यिक परंपरा और वर्तमान उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में हिंदी के प्रयोग और भाषा के संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इस दौरान भाषण, कविता पाठ और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। भाषण प्रतियोगिता में सुनारिका प्रथम और अंशिका द्वितीय रहीं। कविता पाठ में राहुल ने पहला और पूर्वी ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में युग, आदित्य और रिधिल की टीम प्रथम तथा अंशिका, ईशान और हिमांशु की टीम द्वितीय रही।
प्राचार्य डॉ. रोशन लाल वशिष्ठ ने विद्यार्थियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हिंदी के प्रचार-प्रसार और संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। हिंदी विभाग की सहायक आचार्य कुशमा और अर्थशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य योगेश शर्मा ने मंच संचालन किया। राजनीतिक शास्त्र विभाग के सहायक आचार्य दीक्षित प्रकाश ने सभी का आभार जताया।