{"_id":"6aa7e421951b8c9016057ab3","slug":"lessons-taught-on-the-importance-of-hindi-and-cultural-heritage-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-169675-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: हिंदी के महत्व, सांस्कृतिक विरासत का पढ़ाया पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: हिंदी के महत्व, सांस्कृतिक विरासत का पढ़ाया पाठ
विज्ञापन
बुशहर बीएड कॉलेज नोगली में आयोजित हिंदी दिवस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रशिक्षु और अन्य। स्र
बुशहर बीएड संस्थान नोगली में हिंदी दिवस मनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बुशहर बीएड संस्थान नोगली (कलना) में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्यालय अधीक्षक जेपी मेहता ने मुख्यातिथि और सहायक आचार्य वर्षा ठाकुर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
उपप्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र नेगी ने कहा कि हिंदी दिवस को केवल 14 सितंबर तक सीमित न रखकर हिंदी के प्रयोग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की आवश्यकता है। इस दौरान प्रशिक्षुओं की रचनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल को बढ़ावा देने के लिए व्याख्यान, नारा लेखन, पोस्टर निर्माण, कविता-पाठ और गायन जैसी गतिविधियां करवाई गईं। प्रशिक्षुओं ने इनमें भाग लेकर हिंदी भाषा के प्रति अपनी रुचि और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने हिंदी के महत्व, समृद्ध साहित्यिक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डालते हुए दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज ने प्रशिक्षुओं को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदी भाषा के प्रति सम्मान बनाए रखना और इसके प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाना सभी का दायित्व है। इस मौके पर कार्यक्रम समन्वयक प्रो. नवनीत चौहान, प्रो. किरण बाला, प्रो. ललित कायथ, प्रो. तपस्या शर्मा, प्रो. सपना दीपक, हेमलता बिष्ट, प्रो. नरेंद्र ठाकुर, गौरव गौतम, कुंदन ठाकुर और हेम राज सहित अन्य मौजूद रहे।