{"_id":"68f8c71feeb94d95b70b3101","slug":"bus-service-stalled-for-five-months-rupi-villagers-upset-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-146564-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पांच महीने से बस सेवा ठप, रूपी के ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पांच महीने से बस सेवा ठप, रूपी के ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
निजी वाहनों में भारी भरकम किराया देकर सफर करने को मजबूर लोग
60 रुपये की जगह 200 रुपये किराया देने को मजबूर ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला(किन्नौर)। किन्नौर जिले के दुर्गम क्षेत्र रूपी के ग्रामीण पांच महीने से बस सेवा से वंचित हैं। ग्रामीण निजी वाहनों में भारी भरकम किराया देकर सफर करने को मजबूर हैं। रिकांगपिओ से रूपी के लिए चलने वाली हिमाचल पथ निगम परिवहन (एचआरटीसी) की बस सेवा का लाभ न मिलने से ग्रामीणों में भारी रोष है। इस साल जून में हुई भारी बरसात के कारण चौरा से रूपी के लिए बनी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस कारण निगम की बसों समेत अन्य वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़क को बहाल तो कर दिया, लेकिन परिवहन निगम अपनी बस सेवा नहीं चला रहा। पांच महीने से ग्रामीण बस सेवा शुरू होने की आस लगाए हुए हैं। बस न चलने से ग्रामीण चौरा से साढ़े 27 किलोमीटर का सफर निजी वाहनों और टैक्सियों में भारी भरकम किराया देकर कर रहे हैं। ग्रामीणों को निगम की बसों में जहां 60 रुपये एक तरफा किराया देना पड़ रहा था, वहीं उन्हें निजी वाहनों में 200 रुपये किराया देना पड़ रहा है। रूपी पंचायत के हुरवा, शिगारचा, मझगांव, गुरगुरी, नालींग-1, नालींग-2, डबलींग और पोशपा भटकाओ गांव की करीब साढ़े तीन हजार की आबादी आवाजाही के लिए परेशानी झेल रही है। रूपी पंचायत के पूर्व प्रधान रघुदास नेगी, वर्तमान उपप्रधान मुकेश नेगी, ग्रामीण अर्जुन नेगी, शिवकुमार नेगी, मनमोहन सिंह नेगी, धर्मपाल नेगी, सतीश नेगी, बीरबल नेगी, वीरेंद्र नेगी, राजकुमार नेगी, संजीव नेगी, महेंद्र नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि बरसात से पहले भी निगम की बस कभी कभार चल रही थी। भारी बरसात के चलते 25 जून के बाद चौरा रूपी सड़क की हालत खराब हो गई। उन्होंने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और पथ परिवहन निगम से जल्द रिकांगपिओ-रूपी रूट पर चलने वाली बस सेवा को शुरू करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने बस सेवा का सुचारु रूप से ग्रामीणों का लाभ देने की भी मांग उठाई है।
बरसात के कारण सड़क की हालत बिगड़ गई थी। इस कारण बस सेवा बंद पड़ी है। अब जल्द ही बस सेवा शुरू कर ग्रामीणों को राहत दी जाएगी।-- अतुल गुप्ता, क्षेत्रीय प्रबंधक, पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ
विज्ञापन
60 रुपये की जगह 200 रुपये किराया देने को मजबूर ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला(किन्नौर)। किन्नौर जिले के दुर्गम क्षेत्र रूपी के ग्रामीण पांच महीने से बस सेवा से वंचित हैं। ग्रामीण निजी वाहनों में भारी भरकम किराया देकर सफर करने को मजबूर हैं। रिकांगपिओ से रूपी के लिए चलने वाली हिमाचल पथ निगम परिवहन (एचआरटीसी) की बस सेवा का लाभ न मिलने से ग्रामीणों में भारी रोष है। इस साल जून में हुई भारी बरसात के कारण चौरा से रूपी के लिए बनी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस कारण निगम की बसों समेत अन्य वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़क को बहाल तो कर दिया, लेकिन परिवहन निगम अपनी बस सेवा नहीं चला रहा। पांच महीने से ग्रामीण बस सेवा शुरू होने की आस लगाए हुए हैं। बस न चलने से ग्रामीण चौरा से साढ़े 27 किलोमीटर का सफर निजी वाहनों और टैक्सियों में भारी भरकम किराया देकर कर रहे हैं। ग्रामीणों को निगम की बसों में जहां 60 रुपये एक तरफा किराया देना पड़ रहा था, वहीं उन्हें निजी वाहनों में 200 रुपये किराया देना पड़ रहा है। रूपी पंचायत के हुरवा, शिगारचा, मझगांव, गुरगुरी, नालींग-1, नालींग-2, डबलींग और पोशपा भटकाओ गांव की करीब साढ़े तीन हजार की आबादी आवाजाही के लिए परेशानी झेल रही है। रूपी पंचायत के पूर्व प्रधान रघुदास नेगी, वर्तमान उपप्रधान मुकेश नेगी, ग्रामीण अर्जुन नेगी, शिवकुमार नेगी, मनमोहन सिंह नेगी, धर्मपाल नेगी, सतीश नेगी, बीरबल नेगी, वीरेंद्र नेगी, राजकुमार नेगी, संजीव नेगी, महेंद्र नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि बरसात से पहले भी निगम की बस कभी कभार चल रही थी। भारी बरसात के चलते 25 जून के बाद चौरा रूपी सड़क की हालत खराब हो गई। उन्होंने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और पथ परिवहन निगम से जल्द रिकांगपिओ-रूपी रूट पर चलने वाली बस सेवा को शुरू करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने बस सेवा का सुचारु रूप से ग्रामीणों का लाभ देने की भी मांग उठाई है।
बरसात के कारण सड़क की हालत बिगड़ गई थी। इस कारण बस सेवा बंद पड़ी है। अब जल्द ही बस सेवा शुरू कर ग्रामीणों को राहत दी जाएगी।
विज्ञापन