फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bumper apple production in Nirmand, breaking old record

Rampur Bushahar News: निरमंड में सेब की बंपर पैदावार, पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Mon, 06 Oct 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
पहले पांच लाख पेटी तक होती थी पैदावार, इस साल आठ लाख पेटियों का उत्पादन
विज्ञापन

राकेश बिनी शर्मा
निरमंड (कुल्लू)।
निरमंड उपमंडल में इस वर्ष सेब उत्पादन ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। क्षेत्र में इस साल 15 प्रतिशत अधिक सेब उत्पादन हुआ है। बंपर फसल के चलते क्षेत्र में इस बार सेब सीजन 10 दिन पहले ही समाप्त हो गया है। आम तौर पर निरमंड क्षेत्र में सितंबर के आखिरी हफ्ते तक सेब सीजन सिमट जाता है। इस वर्ष मंडियों में सेब के दामों में गिरावट नजर आई। कुछ बगीचों में अधिक नमी और प्रबंधन की कमी की वजह से पतझड़ के चलते फलों में रंग नहीं आ पाया। इस साल निरमंड में सेब की आठ लाख पेटियों के उत्पादन का अनुमान है। बागबानी विभाग आनी के विषयवाद विशेषज्ञ बलवीर चौहान ने बताया कि निरमंड में सेब उत्पादन हर साल ओवरऑल पांच लाख पेटियों तक सिमट जाता था, लेकिन इस साल 15 प्रतिशत अधिक उत्पादन का अनुमान है। सेब सीजन के दौरान निरमंड क्षेत्र से प्रतिदिन करीब 50 छोटी-बड़ी सेब की गाड़ियां निकल रही थीं। इनमें छोटे वाहनों की संख्या 90 से 95 फीसदी थी। वर्ष 2024 में सेब की पांच लाख पेटियों का उत्पादन हुआ था। इस वर्ष अभी तक यह आंकड़ा आठ लाख पहुंच चुका है। बड़े बागबान दिल्ली, जयपुर, सोलन, परवाणू, पिंजौर, चंडीगढ़ और देश की अन्य बड़ी मंडियों में ले जाते हैं, जोकि निरमंड सब्जी मंडी होकर गुजरता है। विषयवाद विशेषज्ञ बलवीर चौहान ने बताया कि उपमंडल के ऊंचाई वाले क्षेत्र अरसू और नित्थर में इस वर्ष सेब उत्पादन औसत से कम जरूर हुआ है, लेकिन चायल, निरमंड और डीम क्षेत्र में अधिक उत्पादन हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed