फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BSP expresses anger over Sonam Wangchuk's arrest

Rampur Bushahar News: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर बसपा ने जताया रोष

Sat, 27 Sep 2025 05:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 05:24 PM IST
सार

किन्नौर में बसपा ने लद्दाख के शिक्षाविद सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी का विरोध किया है। पार्टी ने उनकी तत्काल रिहाई और देशभर के जनजातीय अधिकारों पर संवाद की मांग उठाई। गिरफ्तारी को दमनकारी नीति बताया गया है।

विज्ञापन

विस्तार

रिकांगपिओ(किन्नौर)। लद्दाख के शिक्षाविद सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी का किन्नौर बसपा ने विरोध जताया है। उन्होंने वांगचुक की गिरफ्तारी को दमनकारी बताया है। किन्नौर बसपा प्रत्याशी रहे अनिल कपूर ने सरकार के समक्ष तीन मुख्य मांगें रखी हैं, जो केवल लद्दाख तक सीमित न होकर पूरे देश के जनजातीय और वंचित समाज के अधिकारों से जुड़ी हैं। उनकी पहली और सबसे तात्कालिक मांग यह है कि लद्दाख के शिक्षाविद और पर्यावरणविद सोनम वांगचुक को बिना किसी देरी के तुरंत रिहा किया जाना चाहिए। उनकी गिरफ्तारी दमनकारी है और जनहित की आवाज को दबाने का प्रयास है। दूसरी मांग में उन्होंने केंद्र सरकार को लद्दाख सहित देश भर के सभी जनजातीय और आदिवासी इलाकों की वैध मांगों पर सम्मानजनक संवाद स्थापित करने के लिए कहा है। कपूर ने इस बात पर जोर दिया है कि सरकार को अपनी दमनकारी नीति छोड़कर इन समुदायों के साथ खुले दिल से बातचीत करनी चाहिए। उनकी संवैधानिक और प्राकृतिक अधिकारों से जुड़ी मांगों को गंभीरता से सुनकर उनका समाधान करना चाहिए। आदिवासी और जनजातीय समुदायों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना केंद्र और राज्य सरकारों की प्राथमिक और सर्वोच्च जिम्मेदारी होनी चाहिए। यह सिर्फ एक नीतिगत मुद्दा नहीं है, बल्कि सरकार का मूल कर्तव्य है कि वह इन हाशिये पर खड़े समुदायों के हकों, हितों और आवाज को सुनिश्चित करे। यदि सरकार इस जिम्मेदारी को निभाने में विफल रहती है और दमनकारी रवैया अपनाती है, तो यह पूरे देश में असंतोष और आक्रोश को जन्म देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed