{"_id":"5ece5d508ebc3e904543a123","slug":"bsnl-rampur-hp-news-sml334001883","type":"story","status":"publish","title_hn":"छितकुल में बीएसएनएल की थ्री जी इंटरनेट सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छितकुल में बीएसएनएल की थ्री जी इंटरनेट सेवा शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगला (किन्नौर)। भारत संचार निगम लिमिटेड ने छितकुल में थ्री जी सेवा शुरू कर दी है। थ्री जी इंटरनेट सेवा का शुभारंभ बीएसएनएल रिकांगपिओ के एक्सईएन ब्रिजेश नेगी ने मंगलवार देर शाम रिबन काट कर किया।
पंचायत प्रधान राज कुमारी और उपप्रधान अरविंद नेगी ने एक्सईएन ब्रिजेश नेगी, एसडीओ अग्रसेन, जेटीओ धीरज मेहता, कनिष्ठ अभियंता योगेश नेगी, तकनीकी सहायक हुकम नेगी और विनोद नेगी को कम समय में थ्री सेवा उपलब्ध करने पर फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। प्रधान राज कुमारी ने बताया कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल मस्तरंग के जवानों ने भी बीएसएनएल की सेवा को शुरू करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर ग्रामीणों नेहर लाल, राजगोपाल, वार्ड सदस्य रमेश चंद नेगी, भाग सिंह नेगी, तारा देवी, शर्मीला देवी, हिम्मत देवी, धारा सिंह, कारू युवक मंडल अध्यक्ष ललित सहित अन्य लोग मौजूद रहे। एक्सईएन ब्रिजेश नेगी ने बताया कि छितकुल में थ्री जी सेवा शुरू कर दी गई है। अब क्षेत्र के लोगों को इंटरनेट की असुविधा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इस काम को सफल बनाने में युवक मंडल के सदस्य, ग्रामीणों और आईटीबीपी ने भरपूर सहयोग दिया।