फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP holds 'Jan Aakrosh Rally' over issues in Sangla Valley

Rampur Bushahar News: सांगला वैली की समस्याओं को लेकर भाजपा ने निकाली जन आक्रोश रैली

Tue, 25 Aug 2026 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
BJP holds 'Jan Aakrosh Rally' over issues in Sangla Valley
प्रदेश सरकार के खिलाफ सांगला में आक्रोश रैली निकालते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
सांगला में जल्द पुल निर्माण समेत लंबित कार्यों को शुरू करने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)।
सांगला वैली की समस्याओं को लेकर मंगलवार को भाजपा नेता सूरत नेगी की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। यह रोष रैली प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला के मुख्य बाजार से होते हुए हनुमान मंदिर और यहां से वापस कला मंच तक निकाली गई। रैली को संबोधित करते हुए पूर्व वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में किन्नौर में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। सांगला में डेढ़ माह से क्षतिग्रस्त पुल को दुरुस्त नहीं किया गया है। इस पुल के नीचे न तो पक्की दीवार लग पाई है और न ही पुल का निर्माण कार्य शुरू हो पाया है। भाजपा ने मांग की है कि सेब बहुल क्षेत्र सांगला में सेब सीजन से पहले क्षतिग्रस्त पुल के नीचे पक्की कंक्रीट दीवार लगाई जाए और पुल का निर्माण पूरा किया जाए। इसके अलावा पानपो कंडे के लिए निर्माणाधीन सड़क के निर्माण कार्यों को शीघ्र शुरू करने की भी मांग उठाई। साथ ही रूतरंग से वाया सांगला सड़क को जल्द बहाल करने और कड़छम-सापनी सड़क की हालत को दुरुस्त करने और ठप पड़े विकास कार्यों को गति देने की मांग की गई। भाजपा ने चेताया कि यदि समस्याओं का जल्द निवारण नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष भीष्म सिंह नेगी, डॉ. जगत नेगी, जिला उपाध्यक्ष एवं प्रधान सांगला प्रविंद्र सिंह नेगी, जिला परिषद सदस्य वंदना नेगी, आराधना नेगी, मंडल महामंत्री चंद्र भगत नेगी, भूपेश नेगी, सरोज नेगी, देवसांकी नेगी, अभिनव नेगी, सिद्धार्थ नेगी, शशिकला नेगी, हितेश पुजारी, सुरेंद्र नेगी, सत्यादेव नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed