फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bank schemes told to villagers in Taklech

Rampur Bushahar News: तकलेच में ग्रामीणों को बताई बैंक की योजनाएं

Fri, 18 Oct 2024 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bank schemes told to villagers in Taklech
ग्राम पंचायत बोंडा में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा द्वारा आयोजित वितीय साक्षरता ​शिव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। उपतहसील तकलेच में शुक्रवार को नाबार्ड के सौजन्य से हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा तकलेच ने वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। शिविर में शाखा प्रबंधक हेमंत गुप्ता ने ग्रामीणों को बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सरकार की ओर से बैंक के माध्यम से चलाई जा रहीं विभिन्न वित्तीय और ऋण योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए सशक्त महिला ऋण योजना लागू की गई है। योजना के तहत महिलाएं बिना किसी गारंटी के 21,000 रुपये तक का ऋण लेकर अपने व्यवसाय की शुरुआत कर सकती हैं, जिससे उनके परिवार को आर्थिक सहायता मिल सकेगी। किसानों और स्वयं सहायता समूहों को भी बैंक सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य योजनाओं के बारे भी ग्रामीणों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed