फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bal Vigyan Congress begins in Kalpa

Rampur Bushahar News: कल्पा में बाल विज्ञान कांग्रेस शुरू, 271 बाल वैज्ञानिक ले रहे भाग

Fri, 16 Oct 2026 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर ने विद्यार्थियों से किया संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कल्पा में दो दिवसीय जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 का शुभारंभ हुआ। हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद (हिमकॉस्ट) के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग और जिला विज्ञान समन्वयक किन्नौर के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विभिन्न विद्यालयों से आए बाल वैज्ञानिकों से संवाद किया और उनके वैज्ञानिक मॉडलों व परियोजनाओं का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस वर्ष कांग्रेस की थीम ‘स्मॉल आइडिया, बिग चेंज’ यानी ‘छोटा विचार, बड़ा बदलाव’ रखी गई है। जिला किन्नौर में इस वर्ष बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए कुल 762 प्रतिभागियों का पंजीकरण हुआ है। कल्पा, पूह और निचार शिक्षा खंडों में आयोजित खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं के बाद चयनित लगभग 271 बाल वैज्ञानिक जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। इनमें सरकारी विद्यालयों के साथ डीएवी और अन्य निजी विद्यालयों के विद्यार्थी भी शामिल हैं। कांग्रेस के दौरान वैज्ञानिक परियोजना रिपोर्ट, विज्ञान मॉडल, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, गणित ओलंपियाड, विज्ञान गतिविधियों और विज्ञान आधारित लघु नाटिकाओं सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को स्थानीय समस्याओं और पर्यावरणीय चुनौतियों का वैज्ञानिक अध्ययन कर समाधान प्रस्तुत करने का अवसर मिल रहा है। साथ ही उनकी तार्किक क्षमता, अनुसंधान की भावना, रचनात्मकता और टीम भावना को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। दो दिवसीय जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का समापन 17 अक्तूबर को होगा। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और विद्यालयों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा उपनिदेशक कुलदीप सिंह डोगरा, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ओंकार सिंह पटियाल, राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कल्पा के प्रधानाचार्य एवं आयोजन सचिव सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और बाल वैज्ञानिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article