फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Awareness camp was organised in Nako Panchayat.

Rampur Bushahar News: नाको में महिलाओं को बताईं योजनाएं

Mon, 06 Oct 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Awareness camp was organised in Nako Panchayat.
किन्नौर जिले के नाको में महिलाओं को बताई विभिन्न योजनाएं। स्रोत : डीपीआरओ
पूह (किन्नौर)। नाको पंचायत में जागरुकता शिविर लगा। इसमें ग्रामीण महिलाओं को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला कल्याण अधिकारी नितिन राणा ने बताया कि जागरूकता प्रदान करने वाले दल ने सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके अलावा प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम जैसी प्रमुख योजना के लाभ और आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी जागरूक किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी पूह सुभद्रा देवी ने पोषण अभियान के तहत पोषण के महत्व पर जानकारी दी। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला, ताकि बालिकाओं की शिक्षा और कल्याण को बढ़ावा मिल सके। इस मौके पर तहसील कल्याण अधिकारी पूह मनोज नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed