{"_id":"5ece5d518ebc3e90b12e0585","slug":"autoriksha-rampur-hp-news-sml334000895","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर के लोगों को मिले ऑटो रिक्शा की सुविधा : कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर के लोगों को मिले ऑटो रिक्शा की सुविधा : कांग्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। कोरोना संक्रमण के कारण देश में 24 मार्च से शुरू हुए लॉकडाउन के कारण जहां कई आर्थिक गतिविधियां ठप हो गई हैं, वहीं ऑटो चालकों का जीवन बसर करना भी मुश्किल हो गया है। ऑटो सेवा ठप होने से सबसे अधिक नुकसान आम जनता को झेलना पड़ रहा है। रामपुर से खनेरी अस्पताल जाने वाले लोग खासे परेशान हैं, जिनकी सुविधाओं को देखते हुए जिला प्रशासन को रामपुर में ऑटो रिक्शा की सेवाएं शुरू करनी चाहिए। कांग्रेस पदाधिकारियों ने उपायुक्त शिमला को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा भेजा है। उन्होंने जिला प्रशासन से सवारियां निर्धारित कर ऑटो सेवा शुरू करने की मांग की है।
बुधवार को प्रदेश कांग्रेस सचिव चंद्रप्रभा नेगी की अध्यक्षता में कांग्रेस पदाधिकारियों ने एसडीएम नरेंद्र चौहान के माध्यम से जिला शिमला उपायुक्त को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने मांग की है कि कोरोना महामारी के कारण ठप पड़ी यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाया जाए। रामपुर में कार्य कर रहे ऑटो चालक महामारी के इस दौर में मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। रोजगार का एकमात्र जरिया ठप पड़ा हुआ है। यही नहीं, आम लोगों को भी आवाजाही करने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। सबसे अधिक परेशानी अस्पताल पहुंचने वाले लोगों को हो रही है। कांग्रेस ने जिला कुल्लू, मंडी और अन्य जिलों की तर्ज पर रामपुर में भी ऑटो रिक्शा चलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भले ही कुछ दिनों के लिए निर्धारित यात्रियों की संख्या के साथ बढ़ा हुआ किराया लिया जाए, जिससे आम जनता परेशानियां न झेलें। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष सुमन घाघटा, प्रधान ग्राम पंचायत डंसा पदमा कुमारी, पार्षद विशेषर लाल, करण शर्मा, ध्रुव शर्मा, युकां सचिव राहुल सोनी, साहिल अबरोल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्या भूषण, विजय कनैन, चूड़ामणि शर्मा, मीना कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे।