फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Apple business in Rohru, Mahendali fruit market, Shimla

Rampur Bushahar News: महेंदली फल मंडी में बढ़ी सेब की आमद, दाम गिरे

Mon, 02 Sep 2024 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
मंडी में रोजाना पहुंच रही करीब 40 हजार पेटियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। महेंदली फल मंडी में सेब की आमद काफी बढ़ गई है। जहां मंडी में रोजाना 40 हजार पेटियों पहुंच रही हैं, वहीं सेब के दाम में भी भारी गिरावट आई है। फल मंडी महेंदली में अब तक करीब 9.6 लाख पेटियों का कारोबार हो चुका है। मंडी में जहां एक सप्ताह पहले 20 से 25 हजार पेटियों की आमद बनी हुई थी। अब बढ़कर 35 से 40 हजार पेटियां पहुंच गई है। सेब की लगातार बढ़ रही रही आमद से इस वर्ष फल मंडी में बीते वर्ष से अधिक कारोबार होने की संभावना है, जबकि वर्ष 2023 में करीब 16.87 लाख पेटियों का ही कारोबार फल मंडी में हुआ था। सेब की आमद तो मंडी में बढ़ गई है, लेकिन दाम में भारी गिरावट आई है। एक सप्ताह पहले मंडी में अधिकतम 180 रुपये प्रति किलो तक बागवानों को सेब के दाम मिल रहे थे, जो अब घटकर 100 रुपये किलो तक ही रह गए हैं।

महेंदली फल मंडी में एपीएमसी के अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि एक सप्ताह से सेब की आमद काफी अधिक बनी हुई है। रोजाना करीब 35 से 40 हजार पेटियां मंडी में पहुंच रही हैं। इस बार बढ़ती आमद के चलते फल मंडी में बीते वर्ष से अधिक सेब का कारोबार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed