{"_id":"67a1f2d70ee614a20505b5b4","slug":"annual-function-in-rampur-school-meritorious-students-honored-rampur-bushahr-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-129316-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मेधावी विद्यार्थी किए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मेधावी विद्यार्थी किए सम्मानित
विज्ञापन
वार्षिक समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सैक्रेरियम पब्लिक स्कूल डकोलढ़ में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में सालभर विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल रामपुर के अध्यक्ष नरेश चौहान बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। स्कूल प्रबंधन से एमडी शेषराम ने मुख्य अतिथि और सभी अभिभावकों का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में नन्हे बच्चों ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इसमें पहाड़ी, किन्नौरी, कुल्लवी नाटी, बाॅलीवुड और पंजाबी सहित अन्य प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं। स्कूल की प्रधानाचार्य प्रीति नेगी ने सभी के समक्ष वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस दौरान मुख्यातिथि ने कहा कि स्कूल भविष्य की नींव का मजबूत करने की प्रथम सीढ़ी है। यहां जो भी बच्चा सीखता है, उसका अनुसरण वह ताउम्र करता है। यही कारण है कि स्कूल प्रबंधन सहित अभिभावकों का कर्तव्य है कि वे अपने बच्चों पर बाल्यकाल से ही ध्यान रखें। उन्होंने समाज में अनेक प्रकार की कुरीतियां से दूर रहने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मीना कुमारी, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष ननखड़ी रीता जोशी, पूर्व एफएसी अध्यक्ष चेतन पाकला, भाजपा के मीडिया प्रभारी दिनेश खमराल, दीवान सिंह लकटू और पुरुषोत्तम सिंह उपस्थित रहे।