फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Anniversary of arrival of deity Palthan in Thanog on 6th April

Rampur Bushahar News: थनोग में देवता पलथान आगमन की वर्षगांठ 6 अप्रैल को

Thu, 02 Apr 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। देवता पलथान देलठ शाखा थनोग मंदिर में 6 अप्रैल को बीते वर्ष हुए देवता पलथान के थनोग आगमन की पहली वर्षगांठ मनाई जाएगी। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के देवी-देवताओं की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में देवता साहिब पलथान के साथ देहुरी दुर्गा, ब्यूंगली नाग, बाड़ी दुर्गा, क्षेत्र ओलवा के परशुराम जी, अरथा देवता, झाकडू नाग और अर्था देवता की खुंडली भाग लेगी। इस अवसर पर पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ध्वनियों के साथ देव संस्कृति के अनुरूप धार्मिक अनुष्ठान होंगे। बताया जा रहा है कि थनोग गांव के पूर्वजों का संबंध देलठ परिवार से रहा है, जिनका कुलदेवता देवता पलथान है। इसी परंपरा और आस्था को आगे बढ़ाते हुए यह वर्षगांठ समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में थनोग, कोपटु, नगान और हरिपुर गांवों के लोगों सहित क्षेत्र के कई प्रमुख व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया गया है। क्षेत्रवासी तिलक वर्मा ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह है और सभी तैयारियां जोरों पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article