फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A convenient route will be built to the new bus stand in Rohru.

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में नए बस अड्डे तक बनेगा सुविधाजनक मार्ग

Mon, 20 Jan 2025 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
नागरिकों और व्यापारियों के लिए सुविधा के लिए छह लाख रुपये की लागत से हो रहा सीढि़यों का निर्माण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। जल्द ही लोगों नए बस अड्डे तक पहुंचने के लिए खतरनाक पगडंडियों और लंबे रास्तों से नहीं गुजरना पड़ेगा। नगर परिषद रोहड़ू जल्द ही नए बस अड्डे के लिए एक सीढ़ीदार मार्ग का निर्माण करवा रहा है। इस योजना पर छह लाख रुपये खर्च जाएगा। नई सीढ़ी के निर्माण के बाद लोग नए बस अड्डे तक आसानी से पहुंच सकेंगे। सीढ़ी के बनने से न केवल बस स्टैंड की दूरी कम होगी, बल्कि समय और ऊर्जा की भी बचत होगी। यह परियोजना क्षेत्र के नागरिकों, व्यापारियों और अन्य यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। सिविल अस्पताल रोहड़ू के मरीजों और उनके परिजनों को अब नए बस अड्डे तक पहुंचने के लिए लंबा और थका देने वाला रास्ता तय नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा यह मार्ग रोहड़ू के व्यापारियों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा। नए बस अड्डे के पीछे स्थित पार्किंग क्षेत्र में अपनी गाड़ियां खड़ी करने वाले व्यापारी अब इस नई सीढ़ी और रास्ते का उपयोग कर आसानी से अपने कामकाज के लिए आ जा सकेंगे। नगर परिषद रोहड़ू के इस प्रयास से न केवल नागरिकों को एक सुरक्षित और सुविधाजनक मार्ग मिलेगा, बल्कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास में भी मील का पत्थर साबित होगी।



नई सीढ़ी के निर्माण से लोगों को सुरक्षित व सुविधाजनक मार्ग मिलेगा। शीघ्र ही सीढि़यों का निर्माण कार्य पुरा कर लिया जाएगा। - सुजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष, नगर परिषद राेहड़ू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article