फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   आनी में पत्थर लगने से युवती घायल, आईजीएमसी शिमला रेफर

आनी में पत्थर लगने से युवती घायल, आईजीएमसी शिमला रेफर

Fri, 27 Jul 2018 09:44 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
पत्थर लगने से युवती घायल, आईजीएमसी रेफर
विज्ञापन

आनी में भारी बारिश से आनी में जनजीवन हुआ ठप
क्षेत्र की एक दर्जन सड़कें आवाजाही के लिए ठप
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। आनी क्षेत्र में तीन दिनों से हो रही भारी बारिश से जन जीवन खासा प्रभावित हुआ है। क्षेत्र में भारी बरसात से सबसे अधिक सड़कों को नुकसान पहुंचा है। कई ग्रामीण रूटों पर यातायात थम गया है। वहीं ग्रामीण रूटों पर वाहनों की आवाजाही ठप होने से ग्रामीण भी खासे परेशान हैं। सब डिपो से चलने वाले लगभग एक दर्जन के करीब बस रूट प्रभावित हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक खोबडा निवासी मीना देवी, पत्नी शेर सिंह शुक्रवार सुबह करीब दस बजे खोबड़ा पुल के पास अन्य लोगों के साथ घरेलू गैस सिलेंडर की गाड़ी के आने का इंतजार कर रही थी। इसी बीच करीब पहाड़ी से अचानक पत्थर आ गिरा। सिर पर चोट लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को फौरन निजी वाहन से आनी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी शिमला रेफर किया। आनी पुलिस ने इस संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं इसके अलावा निगम की बस पर भी पत्थर गिरने से उसके शीशे टूट गए।
विज्ञापन

कार्यवाहक अड्डा प्रभारी आनी रमेश ठाकुर ने बताया कि सोईधार के पास परिवहन निगम की बस आनी से तेशन वाया दलाश पर पत्थर आने से बस के शीशे टूट गए हैं, जबकि इस घटना में किसी यात्री को चोट लगने की सूचना नहीं है। बस को काफी नुकसान पहुंचा है। आनी उपमंडल के एक दर्जन के करीब रूटों पर निगम की बसों की आवाजाही प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed