{"_id":"636fe35f93da1d4bca6038e4","slug":"75-percent-voting-in-juery-and-badhal-rampur-hp-news-sml427639897","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यूरी और बधाल में 70 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यूरी और बधाल में 70 प्रतिशत मतदान
विज्ञापन
ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को मतदान हुआ। इस दौरान ज्यूरी और बधाल में करीब सत्तर प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया। ज्यूरी और बधाल के तीनों बूथों में सुबह से ही मतदाताओं की कतार लगी रही। यहां शाम पांच बजे तक मतदान का चलता रहा। हालांकि बूथ नंबर 131 बधाल में वीवीपैट मशीन खराब होने से कुछ देरी के लिए मतदान प्रक्रिया हुई। इसके बाद सराहन से नई मशीन मंगवाकर मतदान को शुरू किया गया।
131 नंबर बूथ बधाल में 77 प्रतिशत, ज्यूरी के बूथ नंबर 132 में करीब 72 प्रतिशत और पोलिंग बूथ नंबर 133 में 69 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान पहली बार मतदान करने पर युवाओं ने खुशी जाहिर की। पहली बार मतदान करने वाली अलीशा शर्मा, पूजा और यशिका खन्ना ने बताया कि पहली बार वोट डालकर खुशी हुई है।
उन्होंने कहा कि हम सभी ने देश और प्रदेश के विकास के लिए ही वोट किया है। चुनाव आयोग के सेक्टर ऑफिसर एवं नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने बताया बधाल में वीवीपैट मशीन खराब होने की सूचना मिलते ही 35 मिनट में सराहन से मशीन मंगवाकर बधाल पहुंचाई गई और मतदान को सुचारु संपन्न करवाया गया।