{"_id":"6aa136168da9fac97501afa6","slug":"cctv-cameras-will-keep-an-eye-on-drug-abuse-and-criminal-activities-in-jhakri-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-169290-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: झाकड़ी में नशा और आपराधिक गतिविधियों पर रहेगी सीसीटीवी कैमरों की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: झाकड़ी में नशा और आपराधिक गतिविधियों पर रहेगी सीसीटीवी कैमरों की नजर
विज्ञापन
. पंचायत क्षेत्र में स्थापित होंगे 5 लाख रुपये की लागत के कैमरे
. क्षेत्र में बढ़ते चिट्टे के मामलों को देखते हुए पंचायत प्रतिनिधियों ने लिया निर्णय
. जन प्रतिनिधियों ने परियोजना प्रबंधन से खराब पड़े कैमरों को दुरुस्त करने की रखी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
उपमंडल मुख्यालय रामपुर से 12 किलोमीटर दूर झाकड़ी पंचायत में भी नशा अपने पांव पसारता जा रहा है। क्षेत्र में चिट्टे का नशा बढ़ता जा रहा है। नशे और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पंचायत ने यहां सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। सीसीटीवी कैमरों से कानून, यातायात व्यवस्था सहित नशे और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। नेशनल हाईवे-पांच के किनारे बसी झाकड़ी पंचायत में देश की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना चल रही है। ऐसे में यह क्षेत्र संवेदनशील है। क्षेत्र में नशे के मामलों का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए झाकड़ी पंचायत के प्रतिनिधियों ने पंचायत से प्रस्ताव पारित कर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में नशे पर लगाम लगाने और आपराधिक गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने की योजना तैयार की है। पंचायत की ओर से संवेदनशील बने स्थानों पर ये सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। क्षेत्र में होने वाली किसी भी वारदात पर नजर बनाए रखने में ये कैमरे अहम भूमिका निभाएंगे। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए भी ये सीसीटीवी कैमरे काफी कारगर माने जा रहे हैं। हालांकि, पूर्व के वर्षों में नाथपा-झाकड़ी परियोजना प्रबंधन की ओर से क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, जो वर्तमान में खराब पड़े हैं। बीते दिनों एनकॉर्ड की बैठक में भी पंचायत प्रतिनिधियों ने इस कैमरों को दुरुस्त करने की मांग उठाई थी। ऐसे में यदि सभी कैमरे दुरुस्त हों तो इससे क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी जा सकेगी। झाकड़ी पंचायत प्रधान विशाल मेहता ने कहा कि पंचायत से प्रस्ताव पारित कर सीसीटीवी कैमरे लगाने का मामला बजट में डाला गया है। बजट जारी होते ही पंचायत क्षेत्र में 5 लाख की लागत से कैमरे स्थापित किए जाएंगे। कैमरे लगने से सुरक्षा, नशा और आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि परियोजना प्रबंधन से भी क्षेत्र में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करने की मांग रखी गई है।