{"_id":"6aa151c21af786acdf064b6f","slug":"one-day-financial-literacy-program-organized-at-rampur-college-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-169312-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को बैंक की योजनाओं और सेवाओं के बारे में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को बैंक की योजनाओं और सेवाओं के बारे में बताया
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में बुधवार को एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कॅरिअर मार्गदर्शन एवं प्लेसमेंट सेल ने भारतीय स्टेट बैंक रामपुर शाखा के सहयोग से किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्नातक और स्नातकोत्तर वर्ग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों ने छात्रों को बैंकिंग सेवाओं, बचत खाते, सावधि जमा, म्यूचुअल फंड, पर्सनल लोन, एजुकेशन लोन, डिजिटल बैंकिंग और साइबर सुरक्षा विषयों पर जानकारी दी। विशेषज्ञों ने कहा कि आज के डिजिटल युग में वित्तीय साक्षरता केवल पैसे कमाने तक सीमित नहीं है, बल्कि सही बैंकिंग सेवाओं का चयन और सुरक्षित वित्तीय निर्णय लेना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। छात्रों को एसबीआई आशा स्कॉलरशिप, एजुकेशन लोन योजनाओं और युवाओं के लिए विशेष बैंकिंग उत्पादों के बारे में अवगत कराया। कॅरिअर मार्गदर्शन एवं प्लेसमेंट सेल की संयोजक डॉ. शिवाली ठाकुर ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को बैंकिंग सेवाओं और वित्तीय योजनाओं के बारे में जागरूक करना है। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक छात्र वित्तीय रूप से सशक्त हो और बैंकिंग सेवाओं का सही उपयोग कर सके। भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने एसबीआई रामपुर शाखा के अधिकारियों, प्रतिभागियों और आयोजन टीम का आभार प्रकट किया।