फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   प्रदेश की जमीन कौडिय़ों के भाव पर बेच रही भाजपा सरकार : युकां

प्रदेश की जमीन कौडिय़ों के भाव पर बेच रही भाजपा सरकार : युकां

Tue, 27 Nov 2018 09:35 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
जनमंच अभियान को लेकर युकां करेगी प्रदर्शन
विज्ञापन

युवा कांग्रेस रामपुर की बैठक में बनाई गई रणनीति
सरकार पर लगाया गरीबों की अनदेखी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। युवा कांग्रेस रामपुर की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। युकां अध्यक्ष जसवीर ठाकुर ने कहा कि जल्द ही रामपुर में प्रभारी उज्जवल मेहता की मौजूदगी में एक प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश भाजपा सरकार की ओर से चलाए गए जनमंच अभियान को लेकर युकां ने मोर्चा खोला है। वे मंगलवार को रामपुर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। बैठक में सबसे पहले रामपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी उज्जवल मेहता को कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर शहरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष ध्रुव शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गरीब किसानों को उजाड़कर पूंजीपतियों को जमीन बांट रही है। प्रदेश में इन दिनों उल्टी हवा बह रही है। सरकार गरीब जनता, किसानों और बागवानों द्वारा सरकारी भूमि पर किए कथित कब्जों को बल प्रयोग कर खाली करवा रही है, वहीं दूसरी ओर अपने पूंजीपति मित्र और आरएसएस से जुड़ी संस्थाओं को व्यापार के लिए करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन कौड़ियों के भाव दे रही है। युकां ने सवाल उठाया कि आखिर भाजपा ने अपने निजी फायदे के लिए प्रदेश की जमीन क्यों बेच रही है? इस मौके पर युकां उपाध्यक्ष सोनू भलूनी, जिला महासचिव राहुल सोनी, अंकुर शर्मा, जतिन मेहता, जॉनी कायथ, अश्वनी शर्मा, मनीष चौहान, अजय राणा, प्रिंस शर्मा, संतोष कायथ और कर्ण शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed