{"_id":"5b58a3cf4f1c1b3b5a8b6f88","slug":"51532535759-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससीए चुनाव बहाल करने को एसएफआई का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससीए चुनाव बहाल करने को एसएफआई का धरना
Updated Wed, 25 Jul 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
एससीए चुनाव बहाल करने
को एसएफआई ने दिया धरना
मांगें पूरी नहीं हुई तो 31 जुलाई को करेंगे हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में एसएफआई ने छात्रों की मांगों और केंद्रीय छात्र संघ चुनाव को बहाल करने को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर छात्र प्रमुख राहुल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि एससीए कॉलेज में छात्रों को पेश आ रही दिक्कतों का समाधान करती थी परंतु 2014 के बाद एससीए को बंद कर दिया गया है, जोकि सरासर गलत है।
उन्होंने कहा कि कॉलेज में पांच प्राध्यापकों के पद खाली चल रहे हैं। पेयजल की किल्लत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इकाई ने कॉलेज प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 31 जुलाई तक इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 24 घंटे की हड़ताल की जाएगी, जिसकी जिसकी जिम्मेवारी कॉलेज प्रशासन की होगी। वहीं इस धरने में इकाई अध्यक्ष सनी, लवली, भागे राम, रीना, श्याम लाल, विक्की, प्रेम, सर्वदयाल, सुरेंद्र, मोनू, कमलेश कुमार, शशिकांत, अशोक, वेद प्रकाश, निपुल, अंकुश कुमार और चेतना के अलावा कई अन्य मौजूद रहे।