फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   जिले की प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला की सड़क खस्ताहाल

जिले की प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला की सड़क खस्ताहाल

Mon, 26 Nov 2018 09:51 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
कड़छम-छितकुल सड़क पर सफर हुआ मुश्किल
विज्ञापन

सड़क के किनारों पर की खुदाई के कारण आई परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला वैली को जोड़ने वाली करीब 42 किमी कड़छम-छितकुल सड़क खस्ताहाल हो गई है। क्षेत्र के हजारों लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने के लिए मजबूर हैं। लोगों का आरोप है कि कड़छम से लेकर छितकुल तक निजी कंपनी की ओर से नियमों को ताक पर रखकर सड़क के किनारे बड़ी-बड़ी मशीनें लगाकर की जा रही खुदाई के कारण सड़क खस्ताहाल हो गई है।
गौरतलब है कि अक्तूबर माह में परिवहन निगम किन्नौर की एक बस सांगला-छितकुल मार्ग पर खरोगला के पास अनियंत्रित होकर लुढ़क गई थी, जिससे बस में सवार 23 यात्री बाल-बाल बचे थे। वहीं 12 नवंबर को भी जीरा फॉर्म के पास निगम की रिकांगपिओ रक्षम रूट पर चलने वाली बस अनियंत्रित होकर लुढ़क गई थी। बस में 16 लोग सवार थे, जिनमें से चार लोगों को चोटें भी आई थीं। इसके अलावा ट्रकों सहित एक दर्जन से अधिक निजी वाहनों को कई बार सड़क के किनारे की गई खुदाई से क्षति पहुंची हैं, बावजूद इसके अभी तक इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया गया। सांगला तहसील की करीब ग्यारह पंचायतों के हजारों लोग इस मार्ग से आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष उमेश नेगी, उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह नेगी, पीतांबर दास नेगी, युवा अध्यक्ष जिला किन्नौर एडवोकेट प्रताप नेगी, दिग्विजय नेगी, रघुवीर सिंह नेगी, जगविंद्र सिंह नेगी, धर्मज्ञान नेगी, किशोर नेगी, त्रिलोक नेगी और बद्री नेगी सहित अन्य लोगों ने कहा कि निजी कंपनी द्वारा नियमों को ताक पर रखकर सड़क की खुदाई कर मार्ग की हालत दयनीय बनी हुई है। उन्होंने लोनिवि से जल्द से जल्द सड़क दुरूस्त करने की पुरजोर मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में लोनिवि भावानगर अधिशाषी अभियंता आरएल चौहान ने बताया कि जल्द ही सड़क को दुरुस्त किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की जनता को आवाजाही करने में कोई परेशानियां नहीं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed