{"_id":"5bc6161bbdec22698f4cadba","slug":"31539708443-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठियोग और कोटखाई में एसडीएम की तैनाती को लेकर माकपा ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठियोग और कोटखाई में एसडीएम की तैनाती को लेकर माकपा ने जताया रोष
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम की 15-15 दिन तैनाती पर बिफरी माकपा
ठियोग कमेटी ने जताया विरोध, कहा- फैसला वापस न लिया तो आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। माकपा की ठियोग कमेटी ने एसडीएम को 15-15 दिन ठियोग और कोटखाई बैठने के आदेश का विरोध किया है। ठियोग माकपा के सचिव कपिल भारद्वाज ने बताया कि इस फैसले से ठियोग के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। 15 दिन उपमंडलाधिकारी ठियोग कार्यालय में उपस्थित ही नही होंगे। जिस क्षेत्र या कोटखाई में अधिकारी बैठेंगे, वहां की जनता के साथ भी यह सरकार की ओर से धोखा किया जा रहा है। माकपा इस फैसले का विरोध करती है। सरकार कोटखाई की जनता को उपमंडलाधिकारी कार्यालय देना चाहती है तो कोटखाई को उपमंडल बना कर उपमंडलाधिकारी कार्यालय बनाया जाए और नया उपमंडलाधिकारी नियुक्त किया जाए। भारद्वाज ने कहा कि ठियोग के उपमंडलाधिकारी के 15 दिन कोटखाई में बैठने के फैसले को यदि जल्द वापस नहीं लिया गया तो पार्टी ठियोग की जनता को लामबंद करते हुए आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होगी। कोटखाई क्षेत्र में उपमंडलाधिकारी कार्यालय की मांग को लेकर एक अतिरिक्त आंदोलन भी किया जाएगा।