फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   विधायक नरेंद्र बरागटा से शिमला में मिला जुब्बल नगर पंचायत का प्रतिनिधि मंडल

विधायक नरेंद्र बरागटा से शिमला में मिला जुब्बल नगर पंचायत का प्रतिनिधि मंडल

Fri, 27 Jul 2018 09:44 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
जुब्बल बस अड्डे के पास
विज्ञापन

बनाया जाए शॉपिंग कांप्लेक्स
जुब्बल के प्रतिनिधिमंडल विधायक के समक्ष रखे मुद्दे
कहा-नपं में कूड़ा संयंत्र और पार्किंग भी जल्द बनाई जाए
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। नगर पंचायत जुब्बल के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक नरेंद्र बरागटा से मुलाकात करके उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया। प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता नगर पंचायत जुब्बल के अध्यक्ष बृजलाल ने की। उन्होंने विधायक के सामने मांग रखी कि जुब्बल बस स्टैंड के पास एक शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण करवाया जाए। इसके लिए नगर पंचायत के पास भूमि उपलब्ध है। उन्होंने नगर पंचायत में कूड़ा संयंत्र लगाने और छोटे वाहनों के लिए पार्किंग बनाने की मांग को भी प्रमुखता से रखा। विधायक ने सभी योजनाओं के लिए प्राथमिकता के आधार पर धन उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जुब्बल अस्पताल में डॉक्टरों के लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने और विकास कार्य में गति लाने के लिए विधायक का आभार जताया है। प्रतिनिधिमंडल में नगर पंचायत जुब्बल के उप प्रधान दिलीप चौहान, सदस्य लीला सूद, सुदर्शना सूद, अनु ससरामटा, मिया महावीर, देविंद्र सोक्टा, विशंबर शर्मा सहित नगर पंचायत से अन्य कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed