फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पांगी में बिना सूचना के एचपीपीसीएल कंपनी ने छोड़ा पानी

पांगी में बिना सूचना के एचपीपीसीएल कंपनी ने छोड़ा पानी

Fri, 27 Jul 2018 09:44 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
बिना पूर्व सूचना के टनल
विज्ञापन

से छोड़ा पानी, केस दर्ज
पांगी पंचायत का मामला, एचपीपीसीएल के खिलाफ खोला मोर्चा
पंचायत प्रतिनिधियों ने उपायुक्त से कार्रवाई करने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में एचपीपीसीएल ने पांगी पंचायत को बिना पूर्व सूचना दिए वीरवार देर शाम को प्लशिंग टनल से पानी छोड़ दिया। पानी का ज्यादा होने के कारण ग्रामीणों की जमीन को काफी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने रिकांगपिओ में प्रोजेक्ट प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। वहीं कंपनी की इस तरह की मनमानी को लेकर पांगी पंचायत के जनप्रतिनिधि शुक्रवार को कार्यवाहक एसडीएम डॉ. अवनिंद्र कुमार से मिले। उन्होंने कार्यवाहक उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर जल्द कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई।
बिना पूर्व सूचना के पानी छोड़ने पर पांगी गांव के लोगों में प्रोजेक्ट अधिकारियों के प्रति खासा रोष है। जिला परिषद सदस्य विजय नेगी का कहना है कि इस तरह की घटनाओं के लिए प्रोजेक्ट जिम्मेदार है और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर इस संबंध में कार्रवाई की मांग की है। इस लापरवाही के लिए पांगी गांव के प्रतिनिधिमंडल ने रिकांगपिओ में प्रोजेक्ट प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। इस प्रतिनिधिमंडल में जिला परिषद सदस्य विजय नेगी, पंचायत प्रधान तेजिंद्र, मुकेश नेगी, उपप्रधान पंागी, राधा सिंह और उत्तम कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा ने बताया कि पांगी पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने बिना सूचना के पानी छोड़ने पर एचपीपीसीएल कंपनी के खिलाफ रिकांगपिओ थाना मेें 336-427 आईपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed