{"_id":"5bd34408bdec2269a00acc58","slug":"201540572168-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ को लेकर महिलाओं ने की जमकर खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ को लेकर महिलाओं ने की जमकर खरीदारी
Updated Fri, 26 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करवाचौथ को लेकर रामपुर में
महिलाओं ने की जमकर खरीदारी
रामपुर बाजार में रही काफी चहल-पहल
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पति की लंबी आयु के लिए रखे जाने वाले करवाचौथ पर्व को लेकर महिलाओं ने शुक्रवार को जमकर खरीदारी की। रामपुर बाजार में शुक्रवार को दिन भर रौनक लगी रही।
रामपुर बाजार में शुक्रवार को करवाचौथ को लेकर महिलाओं ने व्रत से जुड़ी विभिन्न सामग्रियों की खरीदारी की। पर्व को लेकर बाजार में दुकानों को भी विशेष रूप से सजाया गया था। आउटर सिराज, ननखड़ी, रामपुर, झाकड़ी, सराहन और आसपास के इलाकों से आई महिलाओं ने बाजार पहुंचकर सामान खरीदा। पति की लंबी आयु के लिए रखे जाने वाले करवाचौथ व्रत को लेकर महिलाओं ने चूड़ियां, नारियल, सूट और व्रत करने का पूरा साजो सामान खरीदा। रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में करवाचौथ का खासा प्रचलन है।
महिला मधु ठाकुर, मैना देवी, सुदर्शना, मंजू वर्मा, कांता नेगी, लक्ष्मी शर्मा सहित अन्य महिलाओं ने कहा कि सुहागिन महिलाओं के लिए करवाचौथ का व्रत काफी अहमियत रखता है। हर वर्ष वे अपने पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत पूरे विधि विधान से करती हैं। इस दिन का महिलाएं काफी बेसब्री से इंतजार करती हैं। करवाचौथ को लेकर हर वर्ष महिलाएं काफी खरीदारी करती हैं।