{"_id":"5ba27412867a557ebb22e091","slug":"191537373202-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिसरी मेले में दर्जनों महिला मंडलों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिसरी मेले में दर्जनों महिला मंडलों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
Updated Wed, 19 Sep 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिसरी मेले में महिला मंडलों
ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां
मेले में देवताओं की भव्य शोभा यात्रा देख मंत्रमुग्ध हुए ग्रामीण
रस्साकशी और वॉलीबाल प्रतियोगिताओं का हो रहा है आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। आनी खंड के कराड़ पंचायत में आयोजित ऐतिहासिक और पौराणिक सिसरी मेले में लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। तीन दिवसीय सिसरी मेले में आराध्य देवता व्यास ऋषि, चोतरू नाग और देवता बशावल नारायण की शोभायात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। भव्य शोभायात्रा की अद्भुत झलक जहां मेले में आए लोगों के लिए आकर्षक बनी, वहीं क्षेत्र के करीब एक दर्जन से अधिक महिला मंडलों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश करके खूब वाहवाही लूटी।
दिन के समय हुए कार्यक्रम में पोखरी पंचायत की प्रधान सुमा देवी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं दीं। मेले की पहली रात्रि सांस्कृतिक संध्या में कुल्लवी लोक गायक लाल सिंह ठाकुर और रामपुर के 15 वर्षीय कलाकार राहुल नेगी ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां देकर मन मोहा। वहीं दूसरी सांस्कृतिक संध्या में कुल्लू के लोक गायक नरेंद्र ठाकुर अपनी प्रस्तुति देंगे। मेला कमेटी अध्यक्ष बंती देवी ने बताया कि सिसरी मेला एक ऐतिहासिक मेला है, जो वर्षों से मनाया जा रहा है। क्षेत्र का यह मुख्य मेला है। इस बार मेले में सांस्कृतिक संध्याओं के अलावा महिला मंडल, स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित रस्साकशी और वॉलीबाल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है।