{"_id":"5ba27402867a557ffe03f576","slug":"171537373186-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की गुटबाजी के चलते लटका जिला परिषद अध्यक्ष का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की गुटबाजी के चलते लटका जिला परिषद अध्यक्ष का चुनाव
Updated Wed, 19 Sep 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरम अधूरा, जिला परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव टला
बुधवार को अध्यक्ष के चयन के लिए बुलाई गई थी बैठक
25 को फिर होगी बैठक, अध्यक्ष पद के लिए गुटबाजी हावी
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला परिषद के अध्यक्ष का चयन लटक गया है। कोरम पूरा न होने के कारण अध्यक्ष की कुर्सी का फैसला नहीं हो पाया। बुधवार को नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए बैठक बुलाई गई थी, लेकिन इसमें कोरम पूरा नहीं हो सका। ऐसे में चुनाव टालना पड़ा। अब 25 सितंबर को फिर से बैठक बुलाई गई है। इसी दिन नए अध्यक्ष की कुर्सी पर फैसला होने की उम्मीद है।
जिला परिषद सदस्य टाशी यांगचेन और पूर्व जिप अध्यक्ष कुमारी प्रितेश्वरी बीच अध्यक्ष पद के लिए जद्दोजहद है। पूर्व में अध्यक्ष पद को लेकर एक करारनामा बना था। इसके मुताबिक ढाई वर्ष का कार्यकाल समाप्त करने के बाद नए अध्यक्ष का चयन किया जाना था। ढाई साल का कार्यकाल जुलाई में पूरा हो चुका है। इसके बाद टाशी यांगचेन का अध्यक्ष पद के लिए चयन होना था। पूर्व अध्यक्ष प्रितेश्वरी ने अपना त्यागपत्र डीसी किन्नौर को दिया था और इसके बाद तीस दिन में बुधवार को इस पद पर चुनाव होना था। चयन प्रक्रिया के दौरान भाजपा समर्थित सदस्य विजय नेगी, मीनाक्षी नेगी, श्यामलाल नेगी, प्रितेश्वरी, टाशी यांगचेन उपस्थित रहे, जबकि एक सदस्य दौलत नेगी नदारद रहे। अब अध्यक्ष का चयन 25 सितंबर को होगा। अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए पूरी तरह से गुटबाजी हावी हो गई है। अध्यक्ष पद खाली रहने से जिले में करोड़ों की योजनाएं लंबित पड़ी हैं।
---
उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने कहा कि कोरम पूरा न होने के कारण अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं हो सका। अब चयन 25 सितंबर को होगा। बुधवार को बैठक में कुछ सदस्य नहीं आ पाए। इस कारण चयन प्रक्रिया को स्थगित किया गया है।