फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   अमित व राजन ने दिया सबसे अच्छा भाषण

अमित और राजन ने दिया सबसे अच्छा भाषण

Mon, 01 Jul 2019 01:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रोहड़ू। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रोहड़ू में सामाजिक अधिकारिता विभाग की ओर से नशा निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी केवल राम चौहान विशेष रुप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य अजीत वर्मा ने की। इस दौरान स्कूल में भाषण, नारा लेखन, पेंटिंग, वॉलीबाल और कबड्डी स्पर्धा का आयोजन भी किया गया।
इस मौके पर भाषण स्पर्धा के कनिष्ठ वर्ग में अमित ने प्रथम, वंश ने दूसरा स्थान हासिल किया। भाषण स्पर्धा के वरिष्ठ वर्ग में राजन ने पहला तथा साजन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला स्पर्धा के कनिष्ठ वर्ग में सुधीर ने पहला तथा वंश ने दूसरा स्थान, चित्रकला स्पर्धा के वरिष्ठ वर्ग में सोहन पहले तथा जतिन दूसरे स्थान पर, नारा लेखन स्पर्धा में अंशुल प्रथम तथा अमित दूसरे स्थान पर रहे। वहीं वॉलीबाल प्रतियोगिता में स्कूल के अंबेडकर सदन ने प्रथम तथा द्रोणाचार्य सदन ने दूसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी स्पर्धा में द्रोणाचार्य सदन ने पहला तथा अब्दुल कलाम सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. निकिता ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया। उन्होंने छात्रों को दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि नशा धीरे-धीरे शरीर को खत्म कर देता है। इस अवसर पर नरेश लाल, कैलाश, संजय, बीएस बाल्टू, अक्षय, यशवंत और मीनाक्षी सहित स्कूल के सभी शिक्षक उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed