{"_id":"5cd45afdbdec22074857e1e9","slug":"155742085819-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस दिवसीय दौरे के बाद जातर में नारकंडा पहुंचे डोम देवता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस दिवसीय दौरे के बाद जातर में नारकंडा पहुंचे डोम देवता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। पर्यटन नगरी नारकंडा में वीरवार को डोम देवता शरमला जातर मेले के लिए नारकंडा पहुंचे। डोगरा मंडी नाराकंडा में देवता महाराज का डोगरा खानदान के सदस्यों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने डोम देवता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
डोम देवता महाराज रामपुर बुशहर, बड़ागांव, छबीशी, कुमारसैन, कोटगढ़ क्षेत्र का बीस दिवसीय दौरा पूरा कर नारकंडा पहुंचे हैं। डोम देवता के गुर देवा राजेंद्र वर्मा और नारकंडा के आढ़ती लालचंद डोगरा ने बताया कि अपने बीस दिवसीय दौरे की अंतिम जातर के लिए देवता महाराज नारकंडा के कनलोट पहुंचे हैं। देवता यहां पर जातर नाचने के बाद दूसरे दिन शरमला को प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर शरमला मंदिर से डोम देवता के गुर देवा राजेंद्र वर्मा, भंडारी ईश्वरदास डोगरा, कारदार दुनीचंद, प्रधान प्यारेलाल डोगरा, लाल चंद डोगरा, पवन किमटा और डोम देवता के साथ आए 7 खुंदों और क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। क्षेत्र की प्रसिद्ध देवठी शरमला के आराध्य देव श्री डोम देवता महाराज आजकल अपने कल्याणों को सुख समृद्धि का आशीष देने के लिए जातर में अपने क्षेत्र के भ्रमण पर निकले हुए हैं।
विज्ञापन