फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   SDM Rampur launched the poster for the Premier League

Rampur Bushahar News: रामपुर में ठाकुर सेन नेगी प्रीमियर लीग 27 सितंबर से, 24 टीमें लेंगी भाग

Tue, 25 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
SDM Rampur launched the poster for the Premier League
रामपुर में ठाकुर सेन नेगी प्रीमियर लीग का पोस्टर लांच करते एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह। संवाद
एसडीएम रामपुर ने प्रीमियर लीग का किया पोस्टर लांच
विज्ञापन


क्रिकेट विजेता को 3 लाख और उप विजेता को मिलेगा 1.50 लाख पुरस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। किन्नौर के पूर्व विधायक दिवंगत ठाकुर सेन नेगी की स्मृति में रामपुर में टीएसएनपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 27 सितंबर से 11 अक्तूबर तक आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में अधिकतम 24 टीमें भाग लेंगी। टीम एंट्री 22 अगस्त से शुरू हो चुकी है। टीम की एंट्री फीस 25 हजार रुपये निर्धारित की गई है, जबकि स्लॉट बुक करने के लिए 15 हजार रुपये जमा करवाने होंगे। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 3 लाख रुपये, ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 1.50 लाख रुपये और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया जाएगा। स्वर्गीय ठाकुर सेन नेगी प्रीमियर लीग के पोस्टर का अनावरण उप जिलाधिकारी हर्ष अमरेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर नगर परिषद रामपुर के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में ठाकुर सेन नेगी प्रीमियर लीग एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह और सचिव डॉ. देव नेगी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि इस बार टीएसएनपीएल में क्रिकेट के साथ-साथ युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। लीग के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता के अलावा रस्साकशी, शतरंज और कैरम प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। किन्नौरी सांस्कृतिक कार्यक्रम, ग्रैंड फिनाले, स्टार नाइट और विशेष समारोह भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों और टीमों से जल्द पंजीकरण करवाने का आग्रह किया है। अध्यक्ष नरेंद्र सिंह और सचिव डॉ. देव नेगी ने बताया कि टीएसएनपीएल का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ने के साथ-साथ नशे के खिलाफ जागरूक करना है। आयोजकों ने इस वर्ष लीग को चिट्टा भगाओ, युवाओं को बचाओ अभियान से जोड़ते हुए नशामुक्त किन्नौर का संदेश देने का आह्वान किया है। इस मौके पर एसोसिएशन के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article