{"_id":"5cd05f03bdec2206fe0604bf","slug":"155715974413-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द से जल्द परीक्षा परिणामों का किया जाए पुनर्मुल्यांकन : एबीवीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द से जल्द परीक्षा परिणामों का किया जाए पुनर्मुल्यांकन : एबीवीपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा परिणामों का जल्द हो पुनर्मूल्यांकन
एबीवीपी की रामपुर इकाई ने प्रदेश विवि के खिलाफ खोला मोर्चा
बीएससी गणित विषय में 90 प्रतिशत विद्यार्थी फेल : मंजीत नेगी
समाधान नहीं हुआ तो 8 को विवि प्रशासन के खिलाफ छेड़ेंगे आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। हाल ही में प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से जारी परीक्षा परिणामों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मोर्चा खोल दिया है। इकाई के पदाधिकारियों ने दावा किया है कि यूनिवर्सिटी की लापरवाही से बीएससी गणित विषय में 90 प्रतिशत विद्यार्थी फैल हुए हैं। एबीवीपी ने विश्वविद्यालय प्रशासन से परीक्षा परिणाम में हो रही अनियमितताओं और विद्यार्थियों को पुनर्मूल्यांकन की सुविधा देने की मांग उठाई है।
रामपुर में एबीवीपी के रामपुर विभाग संयोजक मंजीत नेगी ने कहा कि विश्वविद्यालय की ऐसी लापरवाही से विद्यार्थियों के भविष्य पर तलवार लटक गई है। यदि इन परिणामों का पुनर्मूल्यांकन नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश भर में आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से विद्यार्थी विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने पहुंचते हैं, लेकिन यूनिवर्सिटी में शिक्षा का स्तर निरंतर घटता जा रहा है। विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। हाल ही में बीएससी पांचवें सेेमेस्टर की परीक्षाओं का परिणाम घोषित हुआ, जिसमें गणित विषय के 90 प्रतिशत विद्यार्थी फैल हुए हैं। विश्वविद्यालय की ऐसी लापरवाही हजारों विद्यार्थियों के जीवन को अंधकार में डाल रही है। यदि इन परिणामों का पुनर्मूल्यांकन नहीं किया गया तो आठ मई को प्रदेश विवि प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेवारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। इस मौके पर इकाई सचिव रोबिट ठाकुर, उपाध्यक्ष प्रदीप और मीडिया प्रमुख चंद्रेश कश्यप मौजूद रहे।