{"_id":"5cd05ef6bdec22078e0aaa43","slug":"155715973120-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष कायथ चुने मैन ऑफ दी सीरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष कायथ चुने मैन ऑफ दी सीरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्ष कायथ चुने मैन ऑफ दी सीरीज
ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में कमलाऊ ने गौरा को दी करारी शिकस्त
गौरा टीम 47 रन पर सिमटी, मैड ब्वॉयज कमलाऊ ने थड़ा में लगाई हैट्रिक
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। मैड ब्वॉयज कमलाऊ की टीम ने थड़ा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता पर हैट्रिक जमाई। फाइनल मुकाबले में कमलाऊ टीम के हर्ष कायथ की ताबड़तोड़ पारी के आगे गौरा टीम के गेंदबाजों ने घुटने टेक दिए। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए हर्ष को मैन ऑफ दी सीरीज के खिताब से नवाजा गया। उक्त प्रतियोगिता के समापन समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष रामपुर शशि भूषण श्याम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। आयोजक कमेटी ने मुख्य अतिथि व अन्य लोगों का टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
12/20 वैली के युवक मंडल थड़ा की ओर से आयोजित ग्रामीण स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में गौरा टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कमलाऊ टीम के गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के आगे गौरा के बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। गौरा की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में मात्र 47 रन पर ही ढेर हो गई। जवाबी पारी में कमलाऊ के हर्ष कायथ ने ताबड़तोड़ 30 रनों की पारी खेलकर मात्र 3 ओवरों में अपनी टीम को जीत दिलवाई। काका ने 10 रन और लेखराज ने अपनी टीम को 7 रन का योगदान दिया। फाइनल मुकाबले में मोहित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। युवक मंडल थड़ा अध्यक्ष शांता कुमार ने बताया कि ग्रामीण स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न इलाकों से करीब 35 टीमों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। मुख्यातिथि ने विजेता टीम कमलाऊ को 35 हजार रुपये व ट्रॉफी और उप विजेता टीम गौरा को 17 हजार रुपये की राशि व ट्रॉफी से सम्मानित किया। वहीं इस मौके पर गोलू चौहान, विपिन, मिक्की, सोनू चौहान, बल्लू चौहान, पुष्पेंद्र कायथ, रजनीकांत, वनिश और माइकल सहित कई अन्य मौजूद रहे।