फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ठियोग में मतदान कर्मियों के लिए द्वितीय चरण का पूर्वाभ्यास संपन्न

ठियोग में मतदान कर्मियों के लिए द्वितीय चरण का पूर्वाभ्यास संपन्न

Mon, 06 May 2019 09:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
ठियोग में मतदान कर्मियों के लिए
विज्ञापन

द्वितीय चरण का पूर्वाभ्यास संपन्न
कार्यक्रम में उपायुक्त ने सेक्टर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग विधानसभा क्षेत्र से लोकसभा निर्वाचन के लिए प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों के लिए द्वितीय चरण का पूर्वाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी ठियोग मोहन दत्त शर्मा ने उपायुक्त एवं शिमला संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी राजेश्वर गोयल की उपस्थिति में की।
ठियोग में नए बस अड्डे के परिसर में आयोजित यह पूर्वाभ्यास कार्यक्रम सुबह और शाम दो चरणों में आयोजित हुआ, जिसमें सेक्टर अधिकारियों, महिला मतदान कर्मियों सहित लगभग 700 मतदान कर्मियों ने भाग लिया। उपायुक्त शिमला राजेश्वर गोयल ने मतदान कर्मियों के लिए पूर्वाभ्यास की व्यवस्था का जायजा लेते हुए उपस्थिति काउंटर, पोस्टल बैलट पेपर, निर्वाचन ड्यूटी काउंटर, ईवीएम व वीवीपेट प्रशिक्षण काउंटरों निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में उपस्थित पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि चुनावों को सफलतापूर्वक बिना किसी बाधा के संपन्न करवाने में मतदान दलों एवं मतदान कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अत: उन्हें पोलिंग बूथ में मतदान के सफल संचालन के लिए अपने दायित्वों, कर्तव्यों एवं भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से भली-भांति अवगत होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक रिटनिंग अधिकारी मोहन दत्त शर्मा और निर्वाचन कानूनगो प्रदीप शर्मा द्वारा मतदान कर्मियों को भारत निर्वाचन आयोग के विभिन्न दिशा-निर्देशों से अवगत करवाया और पोलिंग बूथ में मतदान के संचालन के लिए क्रमवार दायित्वों, कर्तव्यों, सावधानियों, ईवीएम व वीवीपेट के संचालन के बारे में भी विस्तार से बताया।

पूर्वाभ्यास के दौरान दूसरे संसदीय क्षेत्र में ड्यूटी देने जा रहे स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के कर्मचारियों को डाक मतपत्र वितरित किए गए। इन कर्मचारियों ने परिसर में ही स्थापित मतदाता सुविधा पटल में डाक पत्र के माध्यम से लोकसभा निर्वाचन के लिए अपने मत का प्रयोग किया। इस मौके पर तहसीलदार ठियोग वेद प्रकाश शर्मा, नायब तहसीलदार अनिल सूद, अमित मेहता और देवेंद्र कुमार सहित अन्य निर्वाचन कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed